
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी ने जाति जनगणना में जातियों के नाम दर्ज करने और डाटा जुटाने के तरीके का विरोध किया है। उन्होंने पीएम मोदी को लेटर लिखकर जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसे बनाने से पहले राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से सलाह ली जानी चाहिए। जनगणना के सवालों में पिछड़ा वर्ग शब्द नहीं होने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इससे देश में ओबीसी आबादी का सही आंकड़ा सामने आने में परेशानी हो सकती है। दोनों ने जनगणना में तेलंगाना और बिहार जैसी प्रक्रिया अपनाने की मांग की है।








