खेलताजा खबर

IPL 2026: ऑरेंज कैप पर किंग कोहली का कब्जा

बेंगलुरु। विराट कोहली आईपीएल में रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए और ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़िलाफ़ 34 गेंदों पर 49 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में 147 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में पहली बार उतरते हुए कोहली ने आरसीबी के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए और इस सीजन में अपने कुल रन 228 तक पहुंचा दिए। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 224 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

यह पहली बार था जब आरसीबी ने कोहली को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया। टीम ने पहले गेंदबाज़ी चुनी थी और वह प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। इससे पहले मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ मैच में भी वह मैदान से बाहर रहे थे। कोहली ने बताया कि उस मैच में उनके घुटने में दर्द हुआ था और बुधवार के मैच से पहले भी वह पूरी तरह फिट नहीं थे।

रजत पाटीदार बुधवार को एलएसजी के ख़िलाफ़ 13 गेंदों पर 27 रन बनाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। कोहली, क्लासन और पाटीदार के अलावा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ही ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिनके इस सीज़न में 200 से ज़्यादा रन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *