
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मेटा को साफ किया है कि चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (सीएसएएम) यानी बच्चों के खिलाफ यौन दुव्र्यवहार से जुड़ी सामग्रियों से जुड़े किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने दोटूक कहा है कि इस तरह की सामग्री को बढ़ावा देने वालों को ‘सेफ हार्बर’ का संरक्षण नहीं मिलेगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया है कि मेटा के कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम को भारत की भाषा और संस्कृति के हिसाब से ज्यादा संवेदनशील होना होगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि मेटा के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत में कंपनी की ओर से कहा गया है कि सीएसएएम से जुड़े कंटेंट को लेकर अधिक सतर्कता दिखाई गई है।








